Headlines

खगड़िया के युवक का कार में शव मिला:परिजनों ने दोस्तों पर मर्डर का आरोप लगाया, SP आवास के सामने बॉडी रख रोड जाम




खगड़िया के 25 वर्षीय अभिषेक कुमार उर्फ राजा का शव बेगूसराय में शाहपुर टोल प्लाजा के पास एक कार की पिछली सीट पर मिला। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सोमवार सुबह करीब 9 बजे खगड़िया में एसपी आवास के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दी। बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह निकला था वे आरोपियों की गिरफ्तारी, उनके घर सील करने और मुआवजे की मांग कर रहे थे। अभिषेक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संसारपुर पूर्वी हरदासचक निवासी मनोज कुमार सिन्हा के इकलौते बेटे थे। वह खगड़िया में जियो कंपनी के लिए अपनी कार किराये पर चलाते थे। परिजनों के मुताबिक, शनिवार को वह काम पर नहीं गए थे। दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने डेड घोषित किया रात करीब 9 बजे तक अभिषेक की मां राखी देवी से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। मां ने बताया कि रविवार को अभिषेक के मोबाइल से ही उसके एक दोस्त ने फोन किया और तबीयत खराब होने की बात कही। दोस्त ने बताया कि अभिषेक को इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया जा रहा है। परिजन बेगूसराय पहुंचे तो शाहपुर टोल प्लाजा के पास कार की पिछली सीट पर अभिषेक बेहोशी की हालत में मिले। मुंह और नाक में बालू भरकर मर्डर का आरोप उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां राखी देवी ने आरोप लगाया कि गाड़ी की किस्त और पैसों के विवाद के चलते बेटे को पार्टी के बहाने बुलाया गया था। उनका आरोप है कि अभिषेक को शराब पिलाकर पीटा गया। पिता मनोज कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि बेटे को शराब पिलाने के बाद उसके मुंह और नाक में बालू भरकर हत्या की गई। उन्होंने कहा कि दोस्त शव को कार में छोड़कर फरार हो गए। इधर, घटना से आक्रोशित परिजनों ने सोमवार सुबह एसपी आवास के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। कुछ देर तक सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, बेगूसराय नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए बेसरा सुरक्षित रखा गया है। नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *