Headlines

Cyclone Arnab Alert: Andhra Pradesh & 4 States on Red Alert


  • Hindi News
  • National
  • Cyclone Arnab Alert: Andhra Pradesh & 4 States On Red Alert | Weather Updates

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र डीप डिप्रेशन में बदल गया। इसके 28 अक्टूबर को बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार करने की संभावना है।

इसे अर्नब नाम दिया गया है। यह नाम बांग्लादेश ने दिया है, इसका मतलब बंगाली में समुंदर/महासागर होता है। लैंडफॉल के समय हवा की गति लगभग 115-125kmph होगी, जो 140kmph तक पहुंच सकती है।

तूफान के कारण ओडिशा में भी तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। ओडिशा में आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। संवेदनशील जिलों में 225 बचाव दल हाई अलर्ट पर हैं।

देश के उत्तरी हिस्से में उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में ओले गिरे।

मध्य प्रदेश में बारिश थमने के बाद रात में ठंडक बढ़ गई है। बीती रात कटनी का करौंदी सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 12.1 डिग्री दर्ज किया गया।

सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति…

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

नई दिल्ली में खराब हवा के चलते सुबह धुंध होने लगी है। इस बीच कर्तव्य पथ के पास लोग जॉगिंग करते दिखे।

नई दिल्ली में खराब हवा के चलते सुबह धुंध होने लगी है। इस बीच कर्तव्य पथ के पास लोग जॉगिंग करते दिखे।

गुरुग्राम में धुंध के बीच शहर के क्षितिज का नजारा। यहां भी हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है।

गुरुग्राम में धुंध के बीच शहर के क्षितिज का नजारा। यहां भी हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है।

राजस्थान के अजमेर में सुबह-सुबह धुंध की एक परत छाई रही।

राजस्थान के अजमेर में सुबह-सुबह धुंध की एक परत छाई रही।

डोडा के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद, बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखला, रविवार को यहां बर्फबारी हुई।

डोडा के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद, बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखला, रविवार को यहां बर्फबारी हुई।

देशभर के मौसम का हाल…

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

27 अक्टूबर

  • आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट है।
  • छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम, कर्नाटक और रायलसीमा में बारिश का यलो अलर्ट है।

28 अक्टूबर

  • आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और कर्नाटक में बारिश का यलो अलर्ट है।

देश के प्रमुख शहरों का तापमान…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।