![]()
पूर्णिया| मिल्लिया फखरुद्दीन अली अहमद बीएड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के ललित कला सहायक प्राध्यापक एवं युवा चित्रकार डॉ. ध्रुव कुमार को नई दिल्ली में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। शांति पुरस्कार परिषद ने उन्हें कला और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया। समारोह नई दिल्ली के मैपल गोल्ड बैंक्वेट में आयोजित हुआ। खगड़िया जिले के महदा बन्नी गांव निवासी डॉ. ध्रुव की कलाकृतियां पटना, कोलकाता, नई दिल्ली और मुंबई के अलावा नेपाल, इंडोनेशिया, दुबई और श्रीलंका की प्रतिष्ठित आर्ट गैलरी में प्रदर्शित हो चुकी हैं। समारोह में तिब्बती निर्वासित संसद के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य एशिया फुन्सुक और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस उपलब्धि पर मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के निदेशक डॉ. असद इमाम, सह-निदेशक ई. आदिल इमाम और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शहवाज रिजवी ने डॉ. ध्रुव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Source link
युवा चित्रकार को मानद डॉक्टरेट की उपाधि
