![]()
भोजपुर में मामूली विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों की पिटाई कर दी गई। किराना दुकानदार, उसकी पत्नी, बेटे और बहू को चोटें आई हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। दुकानदार के बेटे ने अपने पाटीदारों पर दुकान में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही सात हजार रुपए छीनने और मोबाइल तोड़ने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना संदेश थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव की है। पाटीदार पर लगाया आरोप घायलों में जमुआंव गांव निवासी सीताराम साह(60), उनकी पत्नी ललिता देवी(58), बेटा बाबूधन साह(35) और बहू ललीता देवी(32) शामिल है। सीताराम साह गांव में ही किराना दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि मैं दुकान पर था। इस बीच पाटीदार हरेंद्र साह पहुंचे। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मेरे बेटे के साथ मारपीट करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। रुपए छीनने और मोबाइल तोड़न का आरोप आरोप है विवाद बढ़ने पर हरेंद्र साह और उनके साथ आए लोगों ने दुकान में घुसकर बाबूधन साह के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडे से हमला किया। शोर सुनकर जब उसके माता-पिता और पत्नी बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में चारों लोग जख्मी हो गए। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, बाबूधन साह ने हरेंद्र साह, विष्णु साह, विकास साह समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने, सात हजार रुपए छीनने और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
Source link
भोजपुर में दंपति समेत चार लोगों की बेहरमी से पिटाई:पाटीदार पर दुकान में घुसकर गाली-गलौज करने का आरोप, विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटा
