Headlines

शराब कारोबारी के घर छापेमारी के बाद पड़ोसी से मारपीट:एक का सिर फूटा, पत्नी-भाई समेत परिवार के कई लोग घायल, सीतामढ़ी पुलिस वीडियो की जांच में जुटी




सीतामढ़ी में शराब के कारोबार में पुलिस की छापेमारी के बाद पड़ोसी ने अपने पड़ोसी का सिर फोड़ दिया। मामला बोखड़ा थाना क्षेत्र के महिसौथा बेलाटोल स्थित एनएच-527सी का है। यहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें सोनू कुमार, उनके भाई प्रभेष कुमार, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। सोनू के सिर में गंभीर चोट आई है। सीएचसी बोखड़ा में प्राथमिक उपचार के दौरान उनके सिर में सात टांके लगाने पड़े। हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। छापेमारी के बाद मारपीट करने का आरोप घायल सोनू कुमार ने आरोप लगाया कि बेलाटोल निवासी रामनाथ राय और उसका बेटा शराब का कारोबार करते हैं। जब भी उनके यहां पुलिस की छापेमारी होती है, तो वे लोग उनके परिवार के साथ मारपीट करते हैं। सोनू के मुताबिक, दो दिन पहले भी रामनाथ राय के यहां पुलिस ने छापेमारी की थी। इसके बाद विवाद बढ़ा और आरोपितों ने उनके, उनकी पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बोखड़ा ले जाया गया। वहां उपचार के बाद सोनू को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद इलाके में दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर चर्चा है। पुलिस कर रही वीडियो की जांच मामले में बोखड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं मिला है। दैनिक भास्कर के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। संबंधित वीडियो की जांच कराई जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *