![]()
मोतिहारी के नगर भवन में स्वर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह का अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने EWS प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने की पहल जारी होने की बात कही। डॉ. महाचंद्र सिंह ने बताया कि स्वर्ण समाज के गरीब तबके के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू है, जिसका लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि EWS प्रमाण पत्र बनवाने में कुछ जगहों पर शिकायतें मिली हैं। आयोग इसे गंभीरता से ले रहा है और समाधान के लिए लगातार कोशिश कर रहा है, ताकि पात्र लोगों को समय पर प्रमाण पत्र मिल सके और वे आरक्षण का लाभ ले पाएं। UGC विवाद पर कोर्ट के फैसले का इंतजार UGC विवाद पर उन्होंने कहा कि मामला अभी कोर्ट में है। जब तक फैसला नहीं आता, तब तक इस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा। लोगों को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।
Source link
मोतिहारी में स्वर्ण आयोग के अध्यक्ष का सम्मान:EWS सर्टिफिकेट बनवाने में आ रही दिक्कतें दूर होंगी, UGC मामले में कोर्ट के फैसले का इंतजार
