![]()
कैमूर के परसिया गांव में जीयर स्वामी के चतुर्मास महायज्ञ में 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगमन है। उनके कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। रविवार को जिलाधिकारी कुमार अनुराग और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने यज्ञ स्थल और सभा परिसर का निरीक्षण किया। यज्ञ स्थल के अंदर हेलीपैड डीएम कुमार अनुराग ने बताया कि सम्राट चौधरी का दौरा करीब 15-20 मिनट का होगा। वे जीयर स्वामी से मिलेंगे और आशीर्वाद लेंगे। आम लोगों के आवागमन में दिक्कत न हो, इसके लिए यज्ञ स्थल के अंदर हेलीपैड बनाया जा रहा है। डीएसपी रैंक के अधिकारियों को तैनात किया डीएम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि आयोजन स्थल पर तीन लेयर का सुरक्षा घेरा है। इसमें हेलीपैड, प्रवेश द्वार और मुख्य सभा पंडाल की निगरानी शामिल है। कानून-व्यवस्था के लिए डीएसपी रैंक के अधिकारियों को तैनात किया गया है। बीएमपी की अतिरिक्त टीमें, होमगार्ड भी ड्यूटी पर रहेंगे। वाहनों के सीधे प्रवेश पर रोक लगाकर अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं, ताकि जाम न लगे।
Source link
कैमूर में CM सम्राट के दौरे के लिए सुरक्षा कड़ी:जीयर स्वामी के महायज्ञ स्थल पर DM-SP ने लिया जायजा, परिसर 3 लेयर सुरक्षा में
