Headlines

अनंत सिंह के निष्कासन पर बोलीं विधायक- बड़े नेता बोलेंगे:गयाजी में मनोरमा देवी ने कहा- पार्टी कमजोर नहीं, नियम से हुई कार्रवाई




मोकामा विधायक अनंत सिंह को जदयू से निकाले जाने के बाद बेलागंज विधायक मनोरमा देवी मीडिया के सवालों से बचती दिखीं। जब उनसे निष्कासन और इसके राजनीतिक असर पर सवाल किए गए तो उन्होंने सीधे जवाब देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में पार्टी के बड़े नेता और प्रवक्ता जवाब दे सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के नियमों के तहत कार्रवाई की है। हालांकि, जदयू के कमजोर होने के सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि पार्टी कमजोर नहीं है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम से लोगों को मान-सम्मान मिला है। विधायक ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां नीतीश कुमार के कार्यों को सुनहरे अक्षरों में पढ़ेंगी। बिहार में हुए विकास कार्यों को आने वाले समय में भी याद किया जाएगा। इस तरह उन्होंने अनंत सिंह के निष्कासन के राजनीतिक प्रभाव पर विस्तार से चर्चा करने के बजाय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामकाज को जदयू की ताकत के रूप में पेश किया। विधायक मनोरमा देवी गयाजी-पटना रोड पर कंडी के पास उद्घाटन समारोह में पहुंची थीं। चुनावी सवाल पर भी नहीं खोले पत्ते

आगामी चुनाव और राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर सवाल पूछे जाने पर मनोरमा देवी ने कहा कि अभी चुनाव नहीं है। जब चुनाव आएगा, तब उस समय के माहौल और परिस्थितियों के अनुसार जवाब देंगे। उन्होंने किसी नेता के बयान पर प्रतिक्रिया देने से भी परहेज किया। उनका कहना था कि संबंधित नेता ने क्या सोच-समझकर बयान दिया है, इसका जवाब वही दे सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *