Headlines

सीवान में दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च:4 हजार पुलिस जवान होंगे तैनात, अधिकारियों ने पंडालों का जायजा लिया




दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि पूजा और मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी आवश्यक निर्देश फ्लैग मार्च समाहरणालय परिसर से शुरू हुआ। इसके बाद जेपी चौक, कागजी मुहल्ला, मौलेश्वरी चौक, बड़ी मस्जिद और थाना रोड होते हुए पुनः समाहरणालय पहुंचकर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने शहर की प्रमुख सड़कों, संवेदनशील इलाकों और पूजा पंडालों के आसपास की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। फ्लैग मार्च में सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, एसडीपीओ प्रांजल, नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार सहित विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष शामिल रहे। संबंधित पदाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा इसके अलावा जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवानों ने भी फ्लैग मार्च में भाग लिया। जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। पूजा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग भी की गई है। इस दौरान अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस दीदी की भी तैनाती की जाएगी उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है। वहीं,पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि दुर्गा पूजा और मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब चार हजार पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों और पूजा पंडालों के आसपास पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस दीदी की भी तैनाती की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार निगरानी रखेगी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *