Headlines

गोपालगंज सदर अस्पताल में जमीन से निकला गर्म पानी:इमरजेंसी वार्ड के पास उठने लगा धुआं, परिसर में अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका




गोपालगंज सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड के पास शुक्रवार को अचानक जमीन से गर्म पानी निकलने लगा और धुआं उठने लगा। यह देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोग हैरान रह गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। शुरुआत में किसी को समझ नहीं आया कि जमीन के अंदर से अचानक इतना गर्म पानी कैसे निकलने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर बिजली मिस्त्री मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पानी के गर्म होने के पीछे किसी विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने की आशंका जताई गई। इसके बाद बिजली मिस्त्री ने तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद कर दी। बिजली काटे जाने के बाद पानी का खौलना बंद हो गया। इससे विद्युत प्रवाह और घटना के बीच संभावित संबंध की आशंका जताई जाने लगी। जांच के बाद स्पष्ट होगा कारण जमीन से अचानक गर्म पानी निकलने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सदर अस्पताल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पानी गर्म कैसे हुआ और इसमें विद्युत प्रवाह की क्या भूमिका रही। इमरजेंसी वार्ड के पास हुई इस घटना ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *