Headlines

दुर्गापूजा पर प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने किया फ्लैग मार्च:DJ पर बैन, विसर्जन में हथियार ले जाने पर रोक; अफवाह फैलाने वालों पर नजर




मोतिहारी शहर में दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न इलाकों में भव्य पूजा पंडालों और मेले का आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आनी शुरू हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी कड़ी में गुरुवार को डीएम सौरभ सुमन यादव, एसपी स्वर्ण प्रभात, एसडीओ अरुण कुमार और डीएसपी दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ शहर की सड़कों पर पैदल फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने छतौनी, मीना बाजार, बलुआ चौक सहित कई प्रमुख पंडालों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। हर तरह की व्यवस्था पर विशेष नजर रखने की अपील प्रशासन ने पूजा समितियों को सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही श्रद्धालुओं से शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई है। इस दौरान डीएम सौरभ सुमन यादव ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडालों में पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने एडीएम और डीएसपी को निर्देश दिया है कि सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। फायर सेफ्टी से लेकर हर तरह की व्यवस्था पर विशेष नजर रखें। अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिस की तैनाती पंडालों में प्रवेश और निकास की व्यवस्था सुचारू हो, सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से लगे हों। वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मूर्ति विसर्जन के दौरान कोई भी व्यक्ति हथियार लेकर नहीं जाएगा, यह पूरी तरह से मना है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है, अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए अलग से प्लान तैयार किया है। भीड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिस की तैनाती की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *