Headlines

केदारनाथ में बर्फबारी, टेंपरेचर माइनस में पहुंचा:यूपी में खेतों में बाढ़, कमर तक पानी; 7 राज्यों में बारिश की संभावना




उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया है। केदारनाथ में तापमान करीब -6°C, बद्रीनाथ में -5°C और गंगोत्री में -5°C के आसपास रहा। वहीं, यमुनोत्री में तापमान करीब 1°C दर्ज हुआ। यूपी में बाढ़ मुसीबत बनी हुई है। लखनऊ और सीतापुर में बाढ़ का पानी कम होने लगा है, लेकिन जलभराव से हालात बिगड़े हुए हैं। सीतापुर में सैकड़ों बीघा धान की फसल डूबी हुई है। किसान कमर तक पानी में फसल काट रहे हैं। उधर महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरलम, गोवा और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। जयपुर में शनिवार शाम को मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। प्रदेश में मौसम बदलने से अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया है। सबसे कम तापमान अलवर में 27 डिग्री रहा, जबकि माउंट आबू में पारा 27.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। सैटेलाइट तस्वीर में भारत के दक्षिणी हिस्से में बादल छाए… देशभर से मौसम की तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *