![]()
पूर्णिया | सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने नवरत्न हाता दुर्गा पूजा समिति, डीएस ग्राउंड और रजनी चौक स्थित पूजा पंडालों में माता रानी के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति, साहस और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने और अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देता है।इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम, सांसद प्रतिनिधि बबलू भगत, नगर प्रतिनिधि वैश खान, कांग्रेस महासचिव संजय सिंह, दिवाकर चौधरी, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, पंकज बिहारी, शंकर सहनी, दुर्गा यादव, सुड्डू यादव, मुन्ना सिंह, मनोहर लाल, करन यादव, अभिषेक आनंद, अमित मंडल और संगम सहित अन्य लोग मौजूद थे। भास्कर न्यूज | पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अर्जुन भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने वोट चोरी के मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फांसी देने की मांग की। कहा कि जनता के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के बजाय वाराणसी से चुनाव लड़ने पर सवाल उठाए और उन्हें पूर्णिया से अपने खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी। भाजपा पर कायरता, नफरत की राजनीति और सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने का आरोप लगाया। पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा ने बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई बार राजनीतिक विश्वासघात किया है। भाजपा के पास मुख्यमंत्री का अपना चेहरा नहीं है। उन्होंने चुनौती दी कि पार्टी नफरत और उद्योगपतियों से मिलने वाले आर्थिक सहयोग का सहारा छोड़े और चुनाव जीतकर दिखाए। सांसद ने प्रशांत किशोर के भाजपा नेताओं के खिलाफ बोलना अचानक बंद करने पर सवाल उठाए। उन्होंने पप्पू यादव पर 50 रुपये बांटने के आरोप पर कहा कि यदि प्रशांत किशोर इसे साबित कर देते हैं, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
Source link
वोट चोरी मामले में ज्ञानेश कुमार को होनी चाहिए फांसी: पप्पू यादव
