Headlines

भोजपुर में नदी में डूबने से किसान की मौत:घर से खेत की ओर घूमने निकले थे, पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए; ग्रामीणों ने शव निकाला बाहर




भोजपुर में नदी में डूबने से एक किसान के मौत हो गई। घर से खेत की ओर घूमने निकले थे, इस दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। मृतक की पहचान सरना गांव वार्ड-3 निवासी अवध सिंह(75) के तौर पर हुई है। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र की है। परिजन के मुताबिक शुक्रवार को घर से निकले थे। इसके बाद वापस लौट कर नहीं आए। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह परिवार के लोग बधार स्थित नदी किनारे गए। ग्रामीण के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक चार भाई-बहन में सबसे बड़ा था। घर में पत्नी सुमित्रा देवी, बेटी मानती देवी और एक बेटा उपेंद्र सिंह है। मौत के बाद पत्नी और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *