Headlines

दहेज के लिए महिला को बच्चे समेत घर से निकाला:ससुराल वालों ने एक लाख रुपए और तीन भरी सोना मांगा, पति समेत 6 पर केस




किशनगंज में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर महिला को अपने बच्चे के साथ ससुराल से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पहले स्थानीय स्तर पर पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन न्याय नहीं मिलने पर महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह ससुराल वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कोचाधामन थाना क्षेत्र के टुपामारी हल्दीखोरा का है। पति का दूसरी महिला के साथ है अवैध संबंध पीड़िता खुशबू रानी का निकाह गत 30 मई को हल्दीखोरा निवासी अकबर आलम, पिता मोहम्मद कासिम के साथ हुआ था। शादी के बाद खुशबू को पता चला कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ कथित रूप से अवैध संबंध है। इस बात की जानकारी उसने अपने मायके वालों को दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। बेटे के जन्म के बाद सोना और कैश का डिमांड करने लगा पति पीड़िता के अनुसार, बेटे के जन्म के बाद पति और ससुराल वालों ने उस पर मायके से दहेज के रूप में एक लाख रुपये और तीन भरी सोना लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। खुशबू अपने बेटे के भविष्य और परवरिश की खातिर कथित तौर पर ससुराल में होने वाली प्रताड़ना सहती रही। आरोप है कि 15 जुलाई 2026 को ससुराल वालों ने एक बार फिर खुशबू पर मायके से दहेज लाने का दबाव बनाया। जब उसने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और बच्चे समेत उसे घर से बाहर निकाल दिया। मांग पर अड़े रहे ससुराल वाले घटना के बाद पीड़िता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष को समझाने और मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया। हालांकि, आरोप है कि ससुराल वाले अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाने के लिए महिला थाने का रुख किया और पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पति समेत छह ससुराल वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *