Headlines

जमुई में फोन करने को लेकर मारपीट:एक परिवार के 4 लोग घायल, एक की हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी




जमुई के लभैद गांव में मोबाइल पर फोन करने के विवाद में एक परिवार के चार लोगों को पीटा गया। घायलों में राजदेव कुमार, उनके भाई त्रिदेव, बहन बबली और चाचा श्रवण रावत हैं। शनिवार रात उन्हें बरहट पीएचसी ले जाया गया, फिर रविवार सुबह सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया। डॉ. सुमन झा ने इलाज किया; एक की हालत गंभीर है। राजदेव के अनुसार, भन्द्रा गांव का मन्नू यादव चार दिनों से उनके मोबाइल पर देर रात भी फोन कर रहा था। राजदेव ने मन्नू से कारण पूछा। इसके बाद मन्नू कई लोगों के साथ लौटा और घर पर हमला कर दिया। राजदेव ने मन्नू यादव, संदीप यादव, भीट्ठल यादव के चार बेटों और संजय यादव के बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है, जांच शुरू हो गई है। बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि पीड़ित परिवार का आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आरोपियों के खिलाफ नियम के तहत कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *