Headlines

गयाजी के पटवाटोली दुर्गा मंदिर में आस्था का सैलाब:महानवमी पर 2 हजार महिलाओं ने की पूजा; 88 साल से हो रहा आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष भी पहुंचे




गयाजी जिले के मानपुर के पटवाटोली स्थित दुर्गा स्थान में महानवमी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ के बीच करीब 2 हजार महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। 88 साल से निभाई जा रही परंपरा श्रीदुर्गा जी पटवाय जाति सुधार समिति की ओर से महोत्सव का आयोजन किया जाता है। समिति के सदस्य हुलास चंद ने बताया कि पिछले 88 वर्षों से यहां लगातार आयोजन हो रहा है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। महानवमी पर महिलाओं की बड़ी भागीदारी इस आयोजन की खास पहचान रही। विधानसभा अध्यक्ष भी पहुंचे महानवमी के अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार भी पटवाटोली दुर्गा स्थान पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। समिति के सदस्यों के अनुसार इस महोत्सव में हर साल कई नेता, मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होते हैं। इससे आयोजन की स्थानीय पहचान और परंपरा का पता चलता है। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। बुनियादगंज थाने की ओर से छह पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। समिति के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव के आयोजन में स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग मिलता है। श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को व्यवस्थित रखने के लिए समिति के सदस्य भी सक्रिय रहे। महोत्सव को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष प्रमोद लाल, उपाध्यक्ष तारकेश्वर नाथ,सभापति पवन कुमार, उपसभापति अनिल कुमार डूडी और सचिव कृष्ण प्रसाद सहित सोहनलाल, फलधारी कुमार, शंभू प्रसाद, शिव कुमार समेत अन्य प्रतिनिधियों की भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *