Headlines

आरा में 25 फीट का रावण, ₹30 हजार में बना:8 दिनों में तैयार किया गया पुतला, रात 8 बजे होगा दहन, पुलिस बल तैनात




विजयदशमी के अवसर पर आरा के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इस बार भी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए करीब 30 हजार रुपये की लागत से 25 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार कराया गया है। इस बार पुतले को नया रूप दिया गया है, जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहेगा। रावण के पुतले को तैयार करने में कलाकारों ने पिछले आठ दिनों से लगातार मेहनत की है। आयोजन को लेकर रामलीला समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों के जुटने की संभावना है। आठ दिनों से पुतला बनाने का काम चल रहा रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि इस बार रावण के पुतले को विशेष रूप से बेहतर तरीके से तैयार किया गया है। इसके निर्माण में मुख्य कलाकार शंभूनाथ केसरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पिछले आठ दिनों से पुतला बनाने का काम चल रहा था। समिति की कोशिश है कि हर साल की तरह इस बार भी लोगों को रावण दहन का यादगार नजारा देखने को मिले। आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया जाएगा वहीं, रामलीला समिति के अध्यक्ष सोनू राय ने दैनिक भास्कर के माध्यम से भोजपुर सहित देशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि रात आठ बजे रावण दहन का कार्यक्रम निर्धारित है। इससे पहले रामलीला मैदान में मंच पर कलाकारों की ओर से रामलीला का मंचन किया जाएगा, जिसमें भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध का प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद विधिवत आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई इधर, समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मैदान में फायर ब्रिगेड की गाड़ी, महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों के अनुसार, भीड़ नियंत्रण और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने वाला यह आयोजन हर साल विजयदशमी के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *