Headlines

कैमूर में चाय दुकान से एक किलो गांजा बरामद:बहुआरा में पुलिस ने पिता-बेटा को किया गिरफ्तार, दुकान की आड़ में बेच रहे थे मादक पदार्थ




कैमूर में पुलिस ने चाय दुकान से एक किलो गांजा बरामद कर पिता-बेटे को गिरफ्तार किया है। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव की है। मोहनिया थाना प्रभारी आलोक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बहुआरा गांव में स्वर्गीय राधे श्याम गुप्ता के बेटे विजय कुमार गुप्ता और उनके बेटे विकास कुमार अपनी चाय दुकान की आड़ में गांजा बेच रहे हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को पकड़ा सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने तुरंत दुकान पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही पिता-बेटे घबराकर भागने की कोशिश करने लगे। घेराबंदी कर उन्हें वहीं पकड़ लिया गया। तलाशी में दुकान से एक किलो गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त कर विजय कुमार गुप्ता और विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ जारी है, ताकि गांजे के स्रोत और अन्य सदस्यों का पता चल सके। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *