Headlines

Flydubai Pilot Hamam Alhamami Attack on Captain Smit Machhar


दुबई36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कॉकपिट में पायलट पर हमले के दौरान विमान तेजी से हिलता हुआ नजर आया। - Dainik Bhaskar

कॉकपिट में पायलट पर हमले के दौरान विमान तेजी से हिलता हुआ नजर आया।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान हमाम अल हमामी के तौर पर हुई है। वह ओमान का रहने वाला है। सऊदी अरब की न्यूज एजेंसी अल अरबिया इंग्लिश के मुताबिक, वह लंबे समय तक सीरिया में रहा था, जहां उसके कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित होने की बात सामने आई है।

इजराइल के चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक, जांचकर्ताओं को उसके अलकायदा की विचारधारा से प्रभावित होने के सबूत मिले हैं। आई24 न्यूज ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि पूछताछ में अल हमामी ने बताया कि वह विमान को इजराइल में क्रैश कराना चाहता था।

हमले से पहले भी उसके रवैये को लेकर सवाल उठ चुके थे। सीएनएन के मुताबिक, 2024 में उसे ओमान की नेशनल एयरलाइन में पायलट ट्रेनिंग से हटा दिया गया था। इसके बाद उसे एयरलाइन में दूसरी जिम्मेदारी दी गई। करीब 8 महीने पहले वह फ्लाईदुबई से जुड़ा था। 30 सितंबर को उसने फ्लाइट के कॉकपिट में कैप्टन मच्छर पर चाकू से हमला किया।

हमले के बाद विमान तेजी से नीचे जाने लगा। गंभीर रूप से घायल कैप्टन मच्छर ने हमलावर का मुकाबला करते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने अंदर पहुंचकर को-पायलट को काबू किया। विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

हमले में कैप्टन स्मित मच्छर बुरी तरह घायल हो गए। खून से लथपथ हालत में ऑक्सीजन मास्क पहने उनका वीडियो सामने आया था।

हमले में कैप्टन स्मित मच्छर बुरी तरह घायल हो गए। खून से लथपथ हालत में ऑक्सीजन मास्क पहने उनका वीडियो सामने आया था।

सीरिया में रहने के दौरान कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित होने का दावा

अल अरबिया इंग्लिश के मुताबिक, अल हमामी ने ओमान से बाहर काफी समय बिताया था और सीरिया में भी लंबे समय तक रहा। सूत्रों का दावा है कि वहीं वह कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित हुआ।

चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में उसके कुछ धार्मिक लोगों से मुलाकात की जानकारी भी सामने आई है। एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह किस तरह कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित हुआ।

ओमान एयर ने 2024 में उड़ान से हटाया था

फॉक्स न्यूज के मुताबिक, एक सूत्र ने दावा किया कि ओमान एयर ने 2024 में अल हमामी को उड़ान से हटा दिया था। उसके कट्टरपंथी इस्लामिक वेबसाइट्स देखने की जानकारी सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया था।

सीएनएन के मुताबिक, उसे कथित कट्टरपंथी विचारों के कारण पायलट ट्रेनिंग से हटाया गया था। हालांकि, बाद में उसे एयरलाइन में दूसरी भूमिका दी गई। वह पहले रॉयल एयर मैरोक के साथ भी काम कर चुका था।

आरोपी के सामान से फिलिस्तीन समर्थक सामग्री मिलने का दावा

आई24 न्यूज ने एक अमीराती सूत्र के हवाले से बताया कि अल हमामी के सामान से ‘फ्री फिलिस्तीन’ समूहों के पर्चे और दूसरी फिलिस्तीन समर्थक सामग्री मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, वह फिलिस्तीनियों के समर्थन और इजराइल के विरोध की बातें भी करता था।

जांच एजेंसियां इन सामग्रियों और उसके बयानों को उसके कथित कट्टरपंथ और संभावित आतंकी मकसद की जांच के हिस्से के तौर पर देख रही हैं।

दावा- विमान को इजराइल में क्रैश करने की योजना थी

आई24 न्यूज ने जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से दावा किया कि अल हमामी ने पूछताछ में विमान को इजराइल में क्रैश करने की बात कही। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि क्या कैप्टन पर हमला विमान पर कब्जा कर उसे जानबूझकर गिराने की कोशिश का हिस्सा था।

कैप्टन स्मित मच्छर को सऊदी में विमान के लैंड होने के बाद इलाज के लिए ले जाया गया।

कैप्टन स्मित मच्छर को सऊदी में विमान के लैंड होने के बाद इलाज के लिए ले जाया गया।

एक मिनट में 33 हजार से 17 हजार फीट नीचे आया विमान

फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के करीब ढाई घंटे बाद अल हमामी ने कैप्टन मच्छर पर चाकू से हमला किया। फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, इस दौरान विमान करीब एक मिनट में 33 हजार फीट से 17 हजार फीट तक नीचे आ गया।

गंभीर चोटों के बावजूद कैप्टन मच्छर ने हमलावर का सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद क्रू मेंबर्स और यात्रियों ने आरोपी को काबू किया। दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने भी विमान की कमान संभालने में मदद की।

सऊदी अरब में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

हमले के बाद विमान की सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना के समय विमान में 174 लोग सवार थे। इनमें ज्यादातर इजराइली यात्री थे। भारत और UAE के नागरिक भी विमान में मौजूद थे।

अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, चार यात्री अमेरिकी नागरिक थे। कैप्टन मच्छर गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें बाद में सऊदी अरब से एयरलिफ्ट करके अबू धाबी लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

तेल अवीव की फ्लाइट में ड्यूटी कैसे मिली, इसकी जांच जारी

ओमान और इजराइल के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं। ऐसे में जांच का एक अहम सवाल यह है कि अल हमामी को तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट की ड्यूटी कैसे मिली।

सीएनएन के मुताबिक, इजराइल की शिन बेट, मोसाद, सेना और ट्रांसपोर्टेशन मिनिस्ट्री समेत कई एजेंसियां इस पहलू की जांच कर रही हैं। वे यह पता लगा रही हैं कि पहले उठी चिंताओं के बावजूद अल हमामी फ्लाइट क्रू का हिस्सा कैसे बना।

घटना के बाद अल हमामी को सऊदी अरब से UAE भेज दिया गया, जहां उसके खिलाफ आतंकवाद से जुड़े मामले की जांच चल रही है।

———————————

यह खबर भी पढ़ें…

कैप्टन स्मित ने पीएम से वीडियो कॉल पर बात की, बोले- घायल था पर हिम्मत नहीं हारी, हनुमान चालीसा पढ़ते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 174 जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट वीडियो कॉल पर बात की। स्मित ने दो दिन पहले दुबई से तेल अवीव जा रहे प्लेन की हाइजैकिंग नाकाम की थी। ओमानी को-पायलट ने उन्हें चाकू मारा। स्मित ने फिर भी प्लेन क्रैश नहीं होने दिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।