Headlines

पटना में कार में मिला युवक का शव:गोली लगने से मौत, हत्या या आत्महत्या गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस




पटना के राजीव नगर में कार में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई है। घटनास्थल से हथियार और खोखा बरामद होने की सूचना है। शव की स्थिति देखने से लग रहा है कि व्यक्ति ने खुद को गोली मारी है। हालांकि, स्थानीय लोगों के मुताबिक, व्यक्ति की हत्या की गई है। घटना के कारणों और परिस्थितियों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है। घटना फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस की है। इसी के नीचे कार में व्यक्ति का शव मिला है। खबर अपडेट हो रही है..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *