Headlines

आरा में संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत:बेटी ने भाई-भतीजे पर लगाया हत्या का आरोप, बोली- संपत्ति को लेकर साजिश की आशंका है




आरा में संदिग्ध हालत में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बेटी ने भाई और भतीजे पर खिला-पिलाकर जान से मारने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान मझौवां निवासी नथुनी यादव(78) के तौर पर हुई है। पेशे से किसान थे। घटना टाउन थाना क्षेत्र की है। मृतक की छोटी बेटी फुल देवी ने बताया कि पिताजी मेरे साथ ससुराल में रहते थे। तीन महीने पहले वह अपने भाई अवधेश यादव और भतीजा गुड्डू यादव के पास गए थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि उनकी मौत हो गई है। संपत्ति को लेकर कुछ खिला-पिलाकर मारने की आशंका है। बेटी के आरोपों को किया खारिज वहीं, मृतक के भतीजे गुड्डू यादव कहना है कि वह डेढ़ साल से उन्हीं लोगों के साथ उनके घर पर रह रहे थे। उन्हें सिर्फ दो पुत्री है, कोई पुत्र नहीं है। कुछ दिन पहले ही यहां आए थे। खाना खाने के बाद सोने गए थे, इस बीच अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। स्वाभाविक मौत हुई है, हमलोगों पर लगाए जा रहे सारे आरोप गलत है। जांच में जुटी पुलिस इधर, पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्ग की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृतक को सिर्फ 2 बेटियां है, कुछ साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *