Headlines

सड़क पर उतरे एसपी,गश्ती-ERSS वाहनों की जांच:महिलाओं-छात्राओं की सुरक्षा को इंग्लिश मोड़ से अमरपुर-ढाका मोड़ तक अभियान




बांका में पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर शनिवार को जिले में विशेष समकालीन अभियान के तहत सघन वाहन जांच और सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार स्वयं सड़क पर उतरे और विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिले के बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान अभियान में शामिल रहे। एसपी अमितेश कुमार ने अभियान के शत-प्रतिशत अनुपालन और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इंग्लिश मोड़, अमरपुर बाजार, अमरपुर स्थित एमडीएन इंटर स्तरीय विद्यालय, डुमरामा और ढाका मोड़ के आसपास का भ्रमण किया। उन्होंने मौके पर वाहन जांच और पुलिस की तैनाती की स्थिति देखी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… गश्ती और ERSS वाहनों की सक्रियता परखी निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस गश्ती की सक्रियता, पुलिस दीदियों की कार्यप्रणाली, ईआरएसएस वाहनों और थाना गश्ती वाहनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में गश्त बनाए रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। महिला और छात्राओं की सुरक्षा पर भी फोकस अभियान के दौरान जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे। अधिकारियों ने छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों की सक्रियता की भी जांच की। संदिग्ध वाहनों और लोगों की हुई जांच विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने सघन वाहन जांच के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की भी जांच की। पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *