Headlines

हाईवा के गुप्त तहखाने से 25 लाख की शराब मिली:बांका में 1631 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार




बांका के पंजवारा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मोड़ के पास शनिवार को मध्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाईवा से 1631.52 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब को हाईवा के डाला के नीचे बनाए गए गुप्त तहखाने में छिपाकर रखा गया था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम ने हाईवा चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया। गुप्त सूचना पर टीम ने बिछाया जाल
मध्य निषेध विभाग को सूचना मिली थी कि हाईवा के जरिए शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद इंस्पेक्टर पीयूष कुमार के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध हाईवा की निगरानी शुरू की। विक्रमपुर मोड़ के पास टीम ने वाहन को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक ने बढ़ाई रफ्तार
टीम को देखते ही चालक ने हाईवा को तेज रफ्तार में लेकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, छापेमारी टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद वाहन की गहन तलाशी शुरू की गई। तलाशी के दौरान हाईवा के डाला के नीचे गुप्त तहखाना मिला। उसे खोलने पर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब के 187 कार्टून बरामद हुए। शराब की कुल मात्रा 1631.52 लीटर बताई गई है। 25 लाख की शराब के साथ हाईवा जब्त
टीम ने शराब के साथ हाईवा को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। कहां से आई खेप, कहां होनी थी डिलीवरी?
इंस्पेक्टर पीयूष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है। शराब कहां से लाई गई थी और इसकी डिलीवरी कहां होनी थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *