Headlines

विवाहिता से रेप की कोशिश, 75 साल का आरोपी अरेस्ट:दरभंगा में आधी रात को घर में घुसा बुजुर्ग, महिला ने धक्का देकर खुद को छुड़ाया




दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 वर्षीय विवाहिता के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने 75 वर्षीय घूरन सदा, निवासी रजवा गांव, के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि घटना के दौरान शोर मचाने पर उसकी ननद और दो दियादनी मौके पर पहुंचीं। उनके पहुंचने के बाद भी आरोपी वहां से नहीं गया और घर में रखी चौकी पर जाकर सो गया। इस दौरान पीड़िता की ननद ने उसका वीडियो भी बनाया। आधी रात कमरे में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप पीड़िता ने 1 अक्टूबर को बिरौल थाने में दिए आवेदन में बताया कि 30 सितंबर की रात करीब 12 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला घूरन सदा उसके कमरे में घुस आया। आरोप है कि उसने विवाहिता के ऊपर चढ़कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने आरोपी को धक्का देकर खुद को छुड़ाया और शोर मचाते हुए कमरे से बाहर निकलकर परिजनों को बुलाया। शोर सुनकर उसकी ननद और दो दियादनी मौके पर पहुंचीं। उनके द्वारा हल्ला किए जाने पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। पीड़िता का आरोप है कि इतने लोगों के पहुंचने के बावजूद घूरन सदा वहां से नहीं गया और उसकी चौकी पर ही सोया रहा। घटना का वीडियो उसकी ननद द्वारा बनाए जाने की बात भी आवेदन में कही गई है। आरोपी के परिजन उसे घर ले गए पीड़िता के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद घूरन सदा के भाई ललित सदा और भतीजा अर्जुन सदा सहित अन्य परिजन वहां पहुंचे। इसके बाद वे घूरन सदा को अपने साथ लेकर चले गए। दियादनी के साथ मारपीट का भी आरोप पीड़िता ने आवेदन में घटना के अगले दिन की एक अन्य घटना का भी जिक्र किया है। उसने बताया कि 1 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे उसकी दियादनी दूध का पैसा मांगने घूरन सदा के घर की ओर से जा रही थी। आरोप है कि वहां मीना देवी, रुणा देवी, अर्जुन सदा,रमना सदा के परिजनों सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। पीड़िता ने पुलिस से दोनों घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है। कांड संख्या 702/26 में जांच शुरू मामले में बिरौल थाने के अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर बिरौल थाना कांड संख्या 702/26 दर्ज किया गया है। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी दारोगा पूजा कुमारी को सौंपी गई है। पुलिस ने प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के आधार पर घूरन सदा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए उसे डीएमसीएच भेजे जाने की बात भी कही गई है। पुलिस अब आवेदन में लगाए गए आरोपों, वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच के साथ मारपीट से जुड़े आरोपों की भी पड़ताल कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *