Headlines

ABHA ID Registration Review Meeting



आज समाहरणालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ABHA ID (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) कार्ड बनाने पर एक समीक्षा बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, महिला एवं बाल विकास (ICDS), जीविका, जिला आपूर्ति कार्यालय (DSO) और जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभ

.

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के बीच तालमेल पर जोर देते हुए ABHA ID को महत्वपूर्ण योजना बताया। इसके तहत हर नागरिक का 14 अंकों का यूनिक डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार होगा, जिससे मरीजों को इलाज में आसानी होगी।

बैठक में बताया गया कि जिले में 37,02,801 नागरिकों का ABHA ID बनाने का लक्ष्य है। अब तक 20,05,885 नागरिकों की ID बन चुकी है, जो लक्ष्य का करीब 54% है। जिलाधिकारी ने बचे हुए 16,96,916 नागरिकों का पंजीकरण जल्द पूरा करने को कहा।

यह डिजिटल रिकॉर्ड मरीजों को पुराने पर्चे या कागजी रिपोर्ट ले जाने की जरूरत से बचाएगा। मेडिकल इतिहास एक क्लिक पर उपलब्ध होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *