![]()
नवादा में मोकामा विधायक अनंत सिंह के प्रति एक युवक की दीवानगी इन दिनों चर्चा में है। नारदीगंज प्रखंड के परमा गांव निवासी 11वीं कक्षा के छात्र मनखुश कुमार ने अपने सीने पर अनंत सिंह की तस्वीर का टैटू बनवाया है। तस्वीर के साथ ‘दादा’ और ‘छोटे सरकार’ भी लिखवाया गया है। अनंत सिंह से मुलाकात में दिखाया टैटू अनंत सिंह के नवादा दौरे के दौरान मनखुश ने उनसे मुलाकात की। इसी दौरान उसने अपने सीने पर बना टैटू दिखाया। टैटू में अनंत सिंह की तस्वीर के साथ ‘दादा’ और ‘छोटे सरकार’ लिखा हुआ साफ नजर आ रहा था। युवक के इस अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। लंबे समय से बनवाना चाहता था टैटू मनखुश के अनुसार, वह लंबे समय से अनंत सिंह की तस्वीर वाला टैटू बनवाना चाहता था। उसका कहना है कि टैटू बनवाने के पीछे मकसद अपने पसंदीदा नेता के प्रति अपनी प्रशंसा को अलग अंदाज में जाहिर करना था। वह चाहता था कि अनंत सिंह से मुलाकात होने पर उन्हें यह टैटू दिखाए। तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मुलाकात के दौरान लोगों ने युवक के टैटू की तस्वीर और वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। वायरल तस्वीर में मनखुश अपने सीने पर बना टैटू दिखाता नजर आ रहा है। समर्थकों की भीड़ के बीच अलग दिखा युवक अनंत सिंह के नवादा दौरे के दौरान समर्थकों और प्रशंसकों की भीड़ जुटी थी। इसी भीड़ में मनखुश अपने टैटू की वजह से अलग नजर आया। युवक का कहना है कि वह अनंत सिंह का प्रशंसक है और इसी भावना को उसने अपने अंदाज में जाहिर किया है।
Source link
नवादा-'छात्र ने सीने पर बनवाया अनंत सिंह का टैटू':‘दादा’ और ‘छोटे सरकार’ भी लिखवाया, बोला-'पसंदीदा नेता'; VIDEO
