Headlines

मोतिहारी-मोतिझील में 9 करोड़ से बनेगा लाइट एंड साउंड शो:राधामोहन सिंह ने किया शिलान्यास; 22 मिनट के शो में दिखेगा चंपारण का इतिहास




मोतिहारी के मोतिझील में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लाइट एंड साउंड शो का शिलान्यास किया गया। सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने गायत्री मंदिर के पास परियोजना का शिलान्यास किया। इस पर करीब 9 करोड़ रुपए खर्च होंगे। लाइट एंड साउंड शो में चंपारण के इतिहास, संस्कृति और विरासत को आधुनिक तकनीक के जरिए दिखाया जाएगा। इसमें हिंदी और अंग्रेजी में 22 मिनट का मल्टीमीडिया शो होगा। इसके लिए 3डी प्रोजेक्शन, लेजर और डायनामिक फाउंटेन का इस्तेमाल किया जाएगा। रामायण, बौद्ध और गांधी सर्किट की विरासत होगी शामिल शो के जरिए रामायण, बौद्ध और गांधी सर्किट से जुड़ी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। इसका उद्देश्य पर्यटकों को चंपारण के इतिहास और विरासत से नए तरीके से परिचित कराना है। पर्यटन के साथ स्थानीय रोजगार बढ़ने की उम्मीद सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि इस परियोजना से पर्यटकों को चंपारण के इतिहास को जानने का नया मौका मिलेगा। इससे पर्यटन के साथ स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम 5 साल तक लाइट एंड साउंड शो का संचालन और रखरखाव करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *