जमुई | महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जमुई सदर अस्पताल में व्यवसायी संघ की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जिले के वरीय पदाधिकारी, जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित चिकित्सक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष शंकर साह, सह संयोजक मोहन राव, सदस्य महेंद्र आदि ने तैयारी शुरू की।
Source link
गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर लगेगा
