Headlines

भोजपुर में रोड एक्सीटेंड में जीजा की मौत:पत्नी की डिलीवरी के लिए ससुराल जा रहा था, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर; साले की हालत गंभीर




भोजपुर जिले के बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर बुधवार को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जीजा की मौत हो गई, जबकि साले की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान चरपोखरी के सोनवर्षा गांव निवासी उपेन्द्र पंडित के पुत्र संजय पंडित(26) के तौर पर हुई है। पेशे से मजदूर था। घटना सिकरहटा थाना क्षेत्र के बनास नदी पुल के पास की है। मृतक के भाई राकेश पंडित ने बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती है। डिलीवरी के लिए अपने साला के साथ बाइक से दनवार गांव स्थित ससुराल जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। गंभीर हालत में दोनों को पीरो पीएचसी लाया गया। जहां इलाज के दौरान मेरे भाई की मौत हो गई।
घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। छह भाई-बहन में मृतक तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां ललिता देवी, पत्नी सुगांती देवी और एक बच्ची सिया कुमारी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मां, पत्नी और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *