Headlines

Nalanda Open University Admission 2026


एनओयू में नामांकन का आखिरी मौका

नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) के नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व से संचालित सभी पारंपरिक व वोकेशनल पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया जारी रखी है। इसके तहत

.

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह दाखिले का अंतिम मौका हो सकता है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी बिना किसी देरी के अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।

नालंदा खुला विश्वविद्यालय।

नालंदा खुला विश्वविद्यालय।

8 तक नहीं लिया दाखिला तो छिनेगा मौका मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराया था, उनके लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन अभ्यर्थियों के लिए 25 और 26 सितंबर को पटना स्थित मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में नालंदा खुला विश्वविद्यालय की ओर से चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी।

इस प्रक्रिया में सफल रहे सभी चयनित अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मोबाइल पर मैसेज भेजकर परिणाम की आधिकारिक सूचना दे दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चयनित एमसीए छात्रों से पुरजोर अपील की है कि वे 8 अक्टूबर से पहले हर हाल में अपनी नामांकन औपचारिकताएं पूरी कर लें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि तय समय-सीमा बीत जाने के बाद मेरिट लिस्ट में चयनित होने के बावजूद अभ्यर्थियों की दावेदारी स्वतः समाप्त हो जाएगी और रिक्त सीटों पर अन्य प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।

पुरानी रियायती व्यवस्था बरकरार

विश्वविद्यालय ने अपनी पुरानी रियायती व्यवस्था को इस सत्र में भी बरकरार रखा है। इसके तहत सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाली महिला अभ्यर्थियों और ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क में 25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सत्र नियमित रखने के लिए तय तिथियों का सख्ती से पालन किया जाएगा। अंतिम दिनों में तकनीकी दिक्कतों या सर्वर पर दबाव की संभावना को देखते हुए अभ्यर्थी समय रहते विश्वविद्यालय के अधिकृत पोर्टल या केंद्रों के माध्यम से अपना दाखिला सुनिश्चित कराएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *