भास्कर न्यूज | लखीसराय भारतीय रेलवे के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत बुधवार को किऊल स्वास्थ्य केंद्र में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में किऊल स्टेशन पर कार्यरत 37 सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वरीय मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान सफाई कर्मियों का ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, वजन और सामान्य स्वास्थ्य स्थिति की जांच की गई। चिकित्सक ने सफाई कार्य के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ संतुलित आहार और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी। डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि सफाई कार्य के दौरान कर्मियों का धूल, गंदगी और विभिन्न रसायनों के संपर्क में आना होता है।
Source link
किऊल के 37 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण
