Headlines

वाहन चेकिंग में पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की:ईंट से सिपाही पर हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार




पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के दक्षिणी गोलंबर पर सोमवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया। ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। इसी दौरान एक आरोपित ने पास में रखी ईंट से सिपाही अविनाश कुमार के सिर पर हमला कर दिया। हमले में सिपाही का सिर फट गया और वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात कंकड़बाग थाने की पुलिस दक्षिणी गोलंबर पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक ई-रिक्शा चालक को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि चालक शंकर रुकने के बजाय वहां से निकलने का प्रयास करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर रोका तो वह बहस और धक्का-मुक्की करने लगा। ईंट से सिपाही अविनाश कुमार के सिर पर वार इसके बाद शंकर ने फोन कर अपने भाई रोहित कुमार, मंझुन महतो और पवन कुमार को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि चारों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक आरोपित ने ईंट से सिपाही अविनाश कुमार के सिर पर वार कर दिया। हमले में सिपाही घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। कंकड़बाग थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घायल सिपाही के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर शंकर, रोहित कुमार, मंझुन महतो और पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *