Headlines

कोर्ट में महिला ने वकील पर मारपीट का आरोप लगाया:तलाक के केस में गवाही देने पहुंची थी, वकील ने आरोपों को बताया निराधार




सीतामढ़ी में डुमरा थाना क्षेत्र के कोर्ट कैंपस में मंगलवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तलाक के मामले में गवाही देने पहुंची एक महिला ने अधिवक्ता पर मारपीट करने का आरोप लगा दिया। महिला का आरोप है कि गवाही देने के बाद वह अधिवक्ता मणिभूषण सिंह से मिलने गई थी। इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल भी छीन लिया गया। घटना की सूचना पर डुमरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। महिला की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के रशलपुर निवासी राधा देवी के रूप में हुई है। राधा देवी का अपने पति कुंदन राम के साथ तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा है। मारपीट की गई और मोबाइल भी ले लिया महिला के अनुसार, इसी मामले में न्यायालय ने उसे 4 लाख 80 हजार रुपये देने का आदेश जारी किया है। उसका आरोप है कि उसे अब तक पूरी राशि नहीं मिली है। इसी मामले में वह मंगलवार को न्यायालय में गवाही देने पहुंची थी। राधा देवी का आरोप है कि गवाही देने के बाद वह अधिवक्ता मणिभूषण सिंह से मिलने गई थी। वह उसके पति की ओर से मामले की पैरवी कर रहे हैं। मोबाइल छीनने की बात से इनकार महिला का कहना है कि बातचीत के दौरान अधिवक्ता ने उसे डराया-धमकाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल भी ले लिया गया। इसके बाद कोर्ट कैंपस में हंगामे की स्थिति बन गई। हालांकि, अधिवक्ता मणिभूषण सिंह ने महिला के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने महिला के साथ मारपीट करने या मोबाइल छीनने की बात से इनकार किया। इधर, डुमरा थाना पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *