Headlines

'NDA में हैं तो CM के सामने रखें बात':चिराग के बयान पर श्रवण कुमार का पलटवार, कहा-'महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता'




केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर दिए बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कटिहार में बाढ़ समीक्षा बैठक के बाद बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने चिराग के बयान पर प्रतिक्रिया दी। महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता: श्रवण कुमार श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है। महिलाओं से जुड़े मामलों को सरकार गंभीरता से लेती है और प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। बोले- NDA में हैं तो CM के सामने रखें अपनी बात चिराग पासवान के बयान पर श्रवण कुमार ने कहा कि वह एनडीए का हिस्सा हैं। ऐसे में गठबंधन से जुड़ी कोई शिकायत या सुझाव है तो उसे खुले मंच पर रखने के बजाय मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहिए। गठबंधन के भीतर अपनी बात रखने के लिए उचित मंच है। बयान के बाद NDA में मतभेद की चर्चा तेज श्रवण कुमार के इस बयान के बाद बिहार एनडीए में आपसी मतभेद को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, श्रवण कुमार ने गठबंधन की मौजूदा स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है और इस दिशा में प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *