Headlines

सीवान में खराब सड़क से परेशान लोगों ने किया प्रोटेस्ट:DM-SP के आने-जाने के बावजूद नहीं सुधरी सड़क, पुलिस के आश्वासन पर खुला रास्ता




सीवान शहर के तरवारा मोड़ से बैसाखी जाने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश सड़क पर दिखा। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और उनमें हमेशा भरे रहने वाले पानी के कारण लगातार दुर्घटनाएं होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और यातायात बाधित कर दिया। लोगों का कहना है कि जिला मुख्यालय के महत्वपूर्ण मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत को लेकर गंभीर पहल नहीं की गई है। सबसे चिंताजनक स्थिति सड़क पर बने गहरे गड्ढों की है। बारिश और जलजमाव के कारण कई गड्ढे ऊपर से दिखाई तक नहीं देते। मार्ग जिला मुख्यालय के लिहाज से महत्वपूर्ण ऐसे में तेज रफ्तार या अनजान वाहन चालक अचानक गड्ढे में गिरकर वाहन का संतुलन खो देते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं और कई बार वाहन पलटने से लोग घायल हो चुके हैं। बुधवार को भी एक दुर्घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने सड़क को बाधित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तरवारा मोड़ से बैसाखी जाने वाला यह मार्ग जिला मुख्यालय के लिहाज से महत्वपूर्ण है। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई इस रास्ते से जिले के वरीय अधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों का भी आना-जाना रहता है। इसके बावजूद सड़क पर जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढे और जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और सड़क की मरम्मत की मांग की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सड़क के बीच अवरोध खड़ा कर यातायात रोक दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। दोबारा आंदोलन करने की दी चेतावनी प्रदर्शन की सूचना पर सराय थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों से बातचीत की। पुलिस ने संबंधित विभाग तक समस्या पहुंचाने और सड़क की मरम्मत व गड्ढों को भरने के लिए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम हटाया और यातायात बहाल हुआ। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि सड़क की मौजूदा स्थिति केवल आवागमन की परेशानी नहीं, बल्कि हर दिन दुर्घटना का खतरा पैदा कर रही है। खासकर पानी से भरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता और हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। अब देखना है कि प्रदर्शन के बाद संबंधित विभाग इस महत्वपूर्ण मार्ग की बदहाली दूर करने के लिए कब ठोस कार्रवाई करता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *