Headlines

स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 17 प्रत्याशियों ने कटाई रसीद:दरभंगा में पहले दिन किसी का नामांकन नहीं, 6 अक्टूबर को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख




बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन मंगलवार को कुल 17 अभ्यर्थियों ने नामांकन के लिए नाजीर रसीद कटाई। हालांकि, इनमें से किसी भी अभ्यर्थी ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 14 अभ्यर्थियों ने नाजीर रसीद कटाई। इनमें दरभंगा के कृष्ण मोहन चौधरी, रवीन्द्र कुमार, रंजीत कुमार राम, अनिल कुमार झा, रौशन कुमार एवं डॉ. मो. इमामुल हक शामिल हैं। वहीं समस्तीपुर के नेहा कुमारी, नवीन कुमार, वरुणेश विजय, श्रुति मिश्रा, आदित्य कुमार एवं निलेश कुमार कन्हैया तथा मधुबनी के अशोक कुमार पाण्डेय और बेगूसराय के शशि भूषण सिंह ने भी नाजीर रसीद कटाई। इसी तरह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दरभंगा के अरुण कुमार झा, डॉ. शम्भूनाथ ठाकुर एवं डॉ. शिव नारायण प्रसाद समेत कुल तीन अभ्यर्थियों ने नाजीर रसीद कटाई। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब तक दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में किसी अभ्यर्थी का नामांकन दर्ज नहीं नामांकन के पहले दिन किसी अभ्यर्थी ने नामनिर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया। पर्चा दाखिल नहीं होने से अब तक दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में किसी अभ्यर्थी का नामांकन दर्ज नहीं हुआ है। निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय की ओर से नामांकन को लेकर आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामनिर्देशन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन अनिवार्य होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *