Headlines

नवादा रग्बी टीम सब-जूनियर प्रतियोगिता में सेकंड रनर-अप:भागलपुर में नवादा की टीम का परफॉरमेंस




भागलपुर के सैंडीस कंपाउंड में 24 और 25 सितंबर 2026 को आयोजित 11वीं सब-जूनियर रग्बी 7’s प्रतियोगिता 2026-27 में नवादा जिले की बालक रग्बी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ भागलपुर और रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंची टीमों के बीच हुए मुकाबलों में नवादा के खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन, आपसी तालमेल और टीम भावना का बेहतरीन परिचय दिया। उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर नवादा लौटने पर खिलाड़ियों और कोच का कृष्ण प्रसाद खेल मैदान, मिर्जापुर में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। जिला रग्बी संगठन के सचिव विक्रम कुमार, कीर्ति डिफेंस अकादमी के कोच कीर्ति रंजन, शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी चंदन कुमार और खेलप्रेमी लवकुश कुमार सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। जिले के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल नवादा की टीम में रवि कुमार, रजनीश कुमार, विकास कुमार, अमन कुमार, बबलू कुमार, साहिल कुमार, संतु कुमार, रजनीश कुमार, मोहित कुमार, रमेश कुमार, सुजीत कुमार और शंकर कुमार शामिल रहे। टीम ने कोच मनजीत कुमार के नेतृत्व में यह उपलब्धि हासिल की। खिलाड़ियों की सफलता से जिले के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। जिला रग्बी संगठन के पदाधिकारी ए.के. गुरु उर्फ अमित कुमार, कृष्णा यादव, राहुल कुमार, जूही पांडे, रंजीत कुमार, सुनील कुमार, पवन राज और गुलशन बाबू समेत अन्य खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास, अनुशासन और मेहनत से नवादा के खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *