Headlines

ग्लास खरीदने आए..पिस्टल दिखाकर 3 लाख के गहने लेकर फरार:मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी दुकान में लूट, शॉपिंग के बाद सोने के गहने लूटे




मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के सिहो चौक पर मंगलवार को बदमाशों ने आभूषण दुकान में हथियार के बल लूट की वारदात को अंजाम दिया। दो बदमाश पहले दुकान पर ग्लास खरीदने पहुंचे। ग्लास खरीदने के बाद उन्होंने दुकानदार से सोने का आभूषण दिखाने को कहा। दुकानदार ने जब नाक का आभूषण दिखाया तो बदमाशों ने उसे थप्पड़ मार दिया और पिस्टल दिखाकर जेवर छीनकर फरार हो गए। दुकानदार बालाजी सोनी के अनुसार, लूटा गया नाक का आभूषण करीब 20 से 25 ग्राम का था। इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। घटना के बाद दुकान और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पहले ग्लास खरीदा, फिर जेवर दिखाने को कहा दुकानदार बालाजी सोनी ने बताया कि दो युवक दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने पहले ग्लास खरीदा। इसके बाद दोनों ने सोने का आभूषण खरीदने की बात कही और नाक का जेवर दिखाने को कहा। जेवर दिखाते ही एक बदमाश ने उन्हें थप्पड़ मारा और दूसरे ने हथियार दिखाकर जेवर छीन लिया। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। दुकानदार ने तत्काल घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद सकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस बदमाशों के आने और भागने के रास्ते की भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस ने घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाके में भी जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *