![]()
19 सितंबर को हुई मड़वा पहाड़ घटना के बाद जमुई पुलिस ने युवाओं से सीधा संवाद शुरू किया है। मंगलवार को एसपी विश्वजीत दयाल बिना वर्दी और सुरक्षा घेरे के सामान्य कपड़ों में कोचिंग संस्थानों के बीच पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और पढ़ाई के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। एसपी ने छात्रों से कहा, “जमुई का नाम करना है, बदनाम नहीं करना है।” उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की गलत हरकतों से पूरे जिले की पहचान प्रभावित नहीं होनी चाहिए। युवाओं को अपने व्यवहार और जिम्मेदारी से जमुई की सकारात्मक पहचान मजबूत करनी है। एसपी ने छात्रों को साइबर अपराध, छेड़छाड़ और अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी घटना का सिर्फ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना समाधान नहीं है। स्थिति सुरक्षित हो तो विरोध करें और तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी। सोशल मीडिया और अनावश्यक रील्स से दूर रहने की अपील एसपी ने छात्रों से सोशल मीडिया और अनावश्यक रील्स में समय बर्बाद नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में किताबों को प्राथमिकता दें और अपने चरित्र को मजबूत बनाएं। जरूरतमंदों की मदद और पर्यावरण की सुरक्षा को भी जिम्मेदारी का हिस्सा बताया।
Source link
जमुई में बिना वर्दी कोचिंग पहुंचे SP:छात्रों से बोले- जमुई का नाम करना है, बदनाम नहीं; साइबर अपराध से बचने की दी सलाह
