Headlines

जमुई में छात्र-छात्रा से मारपीट पर कांग्रेस का प्रदर्शन:जहानाबाद में अरवल मोड़ से मार्च, कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा




जहानाबाद में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जमुई में छात्र-छात्रा के साथ मारपीट और छेड़खानी की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। यह राज्यव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। कार्यकर्ता अरवल मोड़ से जुलूस निकालकर शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचे। यहां धरना देने के बाद एक सभा भी की गई। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और महिलाओं की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है। नेताओं ने हत्या, लूट, छिनतई, चोरी और महिलाओं से मारपीट व छेड़खानी की बढ़ती घटनाओं का जिक्र किया। जमुई की घटना को इसका ताजा उदाहरण बताया गया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जमुई में छात्रा के साथ हुई घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कई लोगों पर छात्रा से मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप है। पार्टी ने सरकार से मांग की कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की भी मांग की। कांग्रेस नेताओं ने जहानाबाद में वरिष्ठ पत्रकार रामानंदन सिन्हा के भतीजे सौरभ सिन्हा की हत्या का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में भी हत्या समेत आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही हैं। कांग्रेस ने सौरभ सिन्हा के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रो. भूषण कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, प्रांतीय नेता अशोक प्रियदर्शी, प्रेम कुमार, पशुराम बिंद, जयशंकर शर्मा, संजय यादव, आबिद मजीद इराकी, शिवशंकर सिंह, रामजी प्रसाद, मनोज कुमार, शशिकांत शर्मा, हेमंत शर्मा, संजय दास, गौरीशंकर यादव, सुनील कुमार, फजल शाह, जहां खां, सौरभ कुमार, राजेश कुमार, अंबिका यादव, राकेश शर्मा, कमलेश कुशवाहा और सुबोध शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *