![]()
जमुई जिले के सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर बुधवार को दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जमुई थाना क्षेत्र के गादी बुकार गांव निवासी बिपिन दुबे के बेटे गंगा कुमार के रूप में हुई है। गंगा कुमार इन दिनों चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अंजुनान गांव में अपने नानी घर पर था। बुधवार को वह नानी घर से बाइक धुलाने जा रहा था। चंद्रदीप के पास उसकी बाइक अचानक असंतुलित हो गई और सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल टक्कर के बाद गंगा कुमार सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उसे अलीगंज पीएचसी पहुंचाया। अलीगंज पीएचसी में डॉक्टरों ने गंगा कुमार की गंभीर हालत देखते हुए उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर किया। सदर अस्पताल में भी उसकी हालत नाजुक बनी रही, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को मामूली चोटें आईं, जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया।
Source link
दो बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल:सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, डॉक्टरों ने किया पटना रेफर
