Headlines

कर्नाटक-महिला डॉक्टर पर बिना क्लीनिक आए सैलरी लेने का आरोप:कांग्रेस विधायक की भतीजी हैं; नौकरी के साथ PG कर रहीं




कर्नाटक के बागलकोट में एक डॉक्टर के सरकारी क्लीनिक की नौकरी के साथ मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि डॉ. अंकिता यारागल एक तरफ निजी मेडिकल कॉलेज में फुल टाइम PG कोर्स कर रही थीं, वहीं दूसरी तरफ सरकारी योजना के तहत चलने वाले नम्मा क्लिनिक में मेडिकल ऑफिसर के पद पर काम कर रही थीं। डॉ. अंकिता यारागल बागलकोट से कांग्रेस विधायक उमेश मेटी की भतीजी हैं। वह जिला स्वास्थ्य अधिकारी (DHO) राजकुमार यारागल की बेटी भी हैं। मामले में अब जिला स्तर पर जांच चल रही है। खबर अपडेट की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *