Headlines

बांका में DM-SP ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश:स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर दायरे में ड्रग फ्री जोन, मेडिकल स्टोर पर होगा औचक निरीक्षण




बांका समाहरणालय सभागार में मंगलवार देर शाम तक चली उच्चस्तरीय संयुक्त समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने विधि-व्यवस्था, जनसुरक्षा, अवैध खनन, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा और राजस्व वसूली की समीक्षा की। DM और SP ने अधिकारियों को फाइलों तक सीमित कार्रवाई के बजाय जमीनी स्तर पर परिणाम दिखाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि जनहित और सुरक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सड़क सुरक्षा की समीक्षा के दौरान हादसे वाली जगहों पर रंबल स्ट्रिप, कैट्स आई और साफ रोड साइनेज ठीक करने के निर्देश दिए गए। अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने का दिया निर्देश पुनसिया-इंग्लिश मोड़ सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के लिए पथ प्रमंडल के इंजीनियर को समय-सीमा तय कर कार्रवाई करने को कहा गया। NH और PWD की सड़कों पर यातायात में बाधा डालने वाले अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने को भी कहा गया। अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती से निपटने के लिए DMO और SDPO को अचानक और लगातार संयुक्त छापेमारी करने को कहा गया। रोजाना छापेमारी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। ओवरलोडिंग और अवैध खनिज भंडारण के मामलों में वाहनों की जब्ती और भारी जुर्माना लगाने को कहा गया। अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर का दायरा होगा ड्रग फ्री जोन नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा में जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर के दायरे को ड्रग फ्री जोन के रूप में प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए। प्रतिबंधित कफ सिरप, गांजा और सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई रोकने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस को संदिग्ध मेडिकल स्टोर और ठिकानों की अचानक जांच करने को कहा गया। NDPS एक्ट के तहत अब तक 15 मामलों में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भू-समाधान पोर्टल पर अटके भूमि विवादों की 100 प्रतिशत ऑनलाइन एंट्री और भौतिक सत्यापन तय समय में पूरा करने के निर्देश थानाध्यक्षों और राजस्व कर्मचारियों को दिए गए। मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण को कहा नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा में जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर के दायरे को ड्रग फ्री जोन के रूप में प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए। प्रतिबंधित कफ सिरप, गांजा और सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई रोकने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस को संदिग्ध मेडिकल स्टोर और ठिकानों की अचानक जांच करने को कहा गया। NDPS एक्ट के तहत अब तक 15 मामलों में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।त्योहारों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर बीएनएसएस की धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने को कहा गया। कटोरिया और बौंसी के प्रमुख व संवेदनशील चौराहों पर एचडी सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा लंबित शस्त्र लाइसेंस सत्यापन शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। भू-समाधान पोर्टल पर अटके भूमि विवादों की 100 प्रतिशत ऑनलाइन एंट्री और भौतिक सत्यापन तय समय में पूरा करने के निर्देश थानाध्यक्षों और राजस्व कर्मचारियों को दिए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *