Headlines

नानी घर से लौट रहे युवक को मारी गोली:दाहिने पैर की हड्डी टूटी, गंभीर हालत में पावापुरी रेफर; अस्पताल की व्यवस्था पर परिवार ने जताया नाराजगी




नवादा में एक युवक को गोली मार दी गई। युवक अपने नानी घर में प्रसाद पहुंचाकर लौट रहा था। यह घटना पकरीबरामा-वारसलीगंज रोड पर हुई। घायल युवक की पहचान वारसलीगंज ब्लॉक निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। बदमाशों ने मुकेश को पीछे से गोली मारी। गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे पावापुरी के मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। युवक के पैर की हड्डी टूटी गोली लगने से मुकेश के पैर की हड्डी टूट गई है और गोली हड्डी में फंसी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सबसे पहले सदर अस्पताल लाया गया। परिवार वालों ने अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उनकी शिकायत थी कि गोली लगने के बाद भी मरीज को देखने कोई नहीं आया, जिससे उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने एक्सरे के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत पावापुरी के मेडिकल अस्पताल भेज दिया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार रात थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और मामले की विस्तार से जांच की जा रही है। किसी से नहीं थी दुश्मनी पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि वह कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था। युवक के परिवार का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसे गोली क्यों मारी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *