Headlines

औरंगाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप पलटा:4 मजदूर हुए घायल, कोलकाता से वाराणसी जा रहे थे; एनएचएआई की टीम ने पहुंचाया अस्पताल




औरंगाबाद में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से चदरा लदा पिकअप सड़क किनारे पलट गया। पिकअप कोलकाता से वाराणसी जा रहा था। एक्सीडेंट में पिकअप सवार 4 लोग घायल हो गए। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एनएचएआई की टीम को दी। सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पिकअप में फंसे और घायल लोगों को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना एनएच-19 की है। पिकअप में सवार सभी घायल मजदूर हैं घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के नलहटी थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर गांव निवासी तौनिक शेख, असादुल शेख, रमजान शेख और यासीन शेख के रूप में हुई है। घायल तौनिक शेख ने बताया कि पिकअप वाहन में बक्सा बनाने में इस्तेमाल होने वाला चदरा लदा था। इसे कोलकाता से वाराणसी ले जाया जा रहा था। पिकअप में सवार सभी लोग वाराणसी में बक्सा बनाने का काम करते हैं और काम के सिलसिले में वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान सिंदुरिया गांव के पास एनएच-19 पर हादसा हो गया।
एनएचएआई टीम ने पहुंचाया अस्पताल एनएचएआई एंबुलेंस के ईएमटी पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। वहां पिकअप सड़क किनारे पलटा हुआ था और उसमें लोग घायल अवस्था में फंसे थे। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस से औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल चारों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *