Headlines

राहुल पर दर्ज मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का प्रोटेस्ट:कटिहार में जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाला विरोध मार्च, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप




लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे के विरोध में बुधवार को कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध मार्च निकाला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल से मार्च शुरू किया और शहीद चौक तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा राजनीति से प्रेरित, झूठा और निराधार है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर घिरने के बाद विपक्ष की आवाज दबाने के लिए जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा तुरंत वापस लेने और जांच एजेंसियों के राजनीतिक गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की। संजय कुमार सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है और यह लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगी। इस विरोध मार्च में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सऊद आलम, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम राय, वरिष्ठ नेता संजय सिंह, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, नगर अध्यक्ष अजय आनंद सिंह, रिंकू मिश्रा, सौरभ कुमार, वहाब, मो. रियाज, प्रशांत गिरी, अमर तिवारी, जटा शंकर झा, मो. ताहिर, धनंजय ठाकुर, माधव पाण्डेय, नितिन सिन्हा, मुकेश कुमार, कैलाश कुमार मंडल, नीतीश कुमार, राजा यादव, मोहर्रम खान समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *