Headlines

मारपीट में घायल शख्स की 3 दिन बाद मौत:आधा कट्‌ठा जमीन के लिए भाइयों में हुआ था विवाद, घर में घुसकर मारा था चाकू




दरभंगा में 15 कट्‌टा जमीन विवाद को लेकर 2 भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। 28 अगस्त को मारपीट हुई थी। जिसमें 70 साल की लक्ष्मी यादव घायल हुए थे। इलाज के तीसरे तीन उनकी मौत हो गई। मृतक अतरबेल गांव के वार्ड नंबर-09 निवासी थे। वह पशु व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन पुत्र हैं, जिनमें दो विवाहित और एक अविवाहित हैं। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी यादव और उनके छोटे भाई कल्येश्वर यादव उर्फ करौली यादव के बीच करीब आधा कट्ठा जमीन को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। इसी जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। मृतक की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कल्येश्वर यादव जमीन में हिस्सा मांगता था और इसी बात को लेकर विवाद होता था। घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के अतरबेल गांव की है।
चौक पर मारपीट के बाद घर में घुसकर चाकू से हमला
लक्ष्मी यादव के आवेदन के अनुसार, 28 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह अतरबेल चौक पर थे। इसी दौरान कल्येश्वर यादव वहां पहुंचा और कॉलर पकड़कर मुझे थप्पड़ मारने लगा। गला दबाने का प्रयास किया।
आरोप है कि कल्येश्वर यादव पीछा करते हुए उनके घर में घुस आया और कमर से चाकू निकालकर लक्ष्मी यादव पर हमला कर दिया। बचाव के दौरान चाकू उनके दाएं हाथ में लगा, जिससे गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। परिजनों के बीच-बचाव करने पर घर की महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। इलाज के बाद घर लौटे, फिर बिगड़ी तबीयत
घटना के बाद परिजन घायल लक्ष्मी यादव को सिंहवाड़ा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इसके बाद 1 सितंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें दोबारा सिंहवाड़ा सीएचसी लेकर पहुंचे। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन उन्हें डीएमसीएच लेकर पहुंचे, लेकिन इमरजेंसी गेट तक पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
1 सितंबर को दर्ज हुई प्राथमिकी
घटना 28 अगस्त की रात की है, जबकि मामले में 1 सितंबर को सिंहवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस के अनुसार, पहले मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया गया था। इसी बीच घायल लक्ष्मी यादव की मौत हो गई।
सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष वसंत कुमार ने बताया कि मामले में कांड संख्या 294/26 दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *