Headlines

सहरसा में किराएदार के बच्चों से मारपीट:BSO के घर में पड़ोसी पर 8-10 लोगों के साथ हमले का आरोप




सहरसा के सदर थाना क्षेत्र स्थित गौतम नगर (गंगजला, वार्ड नंबर-11) में जमीनी विवाद को लेकर किराएदार के बच्चों से मारपीट का मामला सामने आया है। मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) विशाल कुमार ठाकुर ने इस संबंध में सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। रविवार को बीएसओ सदर थाना पहुंचे और उन्होंने मिडिया के माध्यम से सवाल उठाया कि मेरे मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और फिर काउंटर केस क्यों किया गया। विशाल कुमार ठाकुर ने थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में बताया कि गंगजला स्थित उनके मकान के सामने पड़ोसी अमित यादव का निवास है। किराएदार के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते अमित यादव उनके किराएदारों के साथ अक्सर गाली-गलौज और बदसलूकी करता है, जिससे कई किराएदार पहले ही मकान खाली कर चुके हैं। शिकायत के अनुसार, 7 अगस्त 2026 की शाम पड़ोसी अमित यादव ने किराएदार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद अमित यादव और उसके साथ आए 8 से 10 लोगों ने मिलकर किराएदार के दो छोटे बच्चों की पिटाई कर दी। आवेदनों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज घटना के बाद विशाल कुमार ठाकुर ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, पड़ोसी अमित यादव ने भी सहरसा सदर थाने में रंगदारी और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद है और दोनों ओर से दिए गए आवेदनों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *