Headlines

सीतामढ़ी में अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार:घर में बनाया तहखाना, 92.94 लीटर विदेशी दारू बरामद




सीतामढ़ी में शराब तस्करी का एक मामला सामने आया है। सहियारा थाना क्षेत्र के मधुबन टोला में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने घर में एक गुप्त तहखाना बनाकर विदेशी शराब का गोदाम बना रखा था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान घर के अंदर बने तहखाने का खुलासा हुआ। मौके से 92.94 लीटर विदेशी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी शैलेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घर पर मारा छापा पुलिस को जानकारी मिली थी कि मधुबन टोला निवासी शैलेन्द्र कुमार अपने घर से शराब की तस्करी कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर सहियारा थाना पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान यह गुप्त तहखाना मिला। तहखाने से 92.94 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शैलेन्द्र कुमार के घर पर छापेमारी की गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि तहखाने से 92.94 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी तहखाने में शराब छिपाकर रखता था और वहीं से उसकी डिलीवरी करता था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *